भारत में जाति आधारित जनगणना 2027, अक्टूबर 2026 से होगी शुरू


भारत में जाति आधारित जनगणना 2027, अक्टूबर 2026 से होगी शुरू

5 जून को देश में 17 साल बाद फिर से राष्ट्रीय जनगणना होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जनगणना 1 मार्च 2027 से शुरू होगी और इसमें जाति आधारित आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे।

राष्ट्रीय जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण की शुरुआत उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों से होगी। सूत्रों ने बताया कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जनगणना 1 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी।

2021 में होने वाली जनगणना कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। अब 2027 की जनगणना भारत सरकार द्वारा किए जाने वाले सबसे बड़े और व्यापक डेटा संग्रह अभियानों में से एक मानी जा रही है।

भारत में जनगणना जनगणना अधिनियम, 1948 और जनगणना नियम, 1990 के प्रावधानों के तहत की जाती है। पिछली जनगणना 2011 में दो चरणों में संपन्न हुई थी।

इसके अलावा, सरकार एक नया बिल लेकर आ रही है, जिसके तहत घर बैठे ही घर की रजिस्ट्री की जा सकेगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे