देश के 18 शहरों में शुरू होगी वॉटर मेट्रो सेवा


देश के 18 शहरों में शुरू होगी वॉटर मेट्रो सेवा

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने देश के 18 शहरों में वॉटर मेट्रो ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू करने की योजना बनाई है।

पहले चरण में श्रीनगर, पटना, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे शहरों को शामिल किया जाएगा।

दूसरे चरण में असम के तेजपुर और डिब्रूगढ़ में भी वॉटर मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।

यह परियोजना कोच्चि वॉटर मेट्रो की सफलता से प्रेरित है और इसका उद्देश्य जलमार्गों को आधुनिक, टिकाऊ और कुशल परिवहन प्रणाली में बदलना है।

मंत्रालय के अनुसार, वॉटर मेट्रो परियोजनाओं में कम पूंजी निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इनमें मौजूदा जलमार्गों का उपयोग किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि यह प्रणाली पर्यावरण अनुकूल, कम लागत वाली और शहरों में यातायात भीड़ को कम करने में सहायक होगी।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने 18 शहरों में व्यवहारिकता अध्ययन का कार्य कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड को सौंपा है।

अब तक सभी शहरों का साइट निरीक्षण पूरा हो चुका है और 17 शहरों की प्रारंभिक व्यवहारिकता रिपोर्ट जमा की जा चुकी है, जबकि लक्षद्वीप की रिपोर्ट अभी लंबित है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे