आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष पर बरकरार


टी-20 रैंकिंग में भारतीय टीम का शीर्ष स्थान बरकरार

तीन बार की विश्व कप विजेता भारतीय टीम ने 5 मई को जारी आईसीसी टी-20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

भारत ने मार्च में इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत ने श्रीलंका के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

आईसीसी के अनुसार, नवीनतम रैंकिंग में मई 2025 के बाद खेले गए मुकाबलों को 100 प्रतिशत और उससे पहले के दो वर्षों के मुकाबलों को 50 प्रतिशत भार दिया गया है।

भारतीय टीम 275 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। हालांकि इंग्लैंड (262 अंक) पर उसकी बढ़त एक अंक कम हो गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 258 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए इंग्लैंड के और करीब पहुंच गया है।

रैंकिंग में शीर्ष सात टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड (247), दक्षिण अफ्रीका (244), पाकिस्तान (240) और वेस्टइंडीज (233) अपने-अपने स्थानों पर कायम हैं।

श्रीलंका को छह रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है, जिससे वह 221 अंकों के साथ नौवें स्थान पर खिसक गया है। बांग्लादेश 225 अंकों के साथ एक स्थान ऊपर उठकर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान 220 अंकों के साथ दसवें स्थान पर बना हुआ है।

जिम्बाब्वे और आयरलैंड क्रमशः 11वें और 12वें स्थान पर मौजूद हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे