भारत का पाकिस्तान पर तीनहरा प्रहार: आयात, डाक और जहाजों पर बैन


भारत का पाकिस्तान पर तीनहरा प्रहार: आयात, डाक और जहाजों पर बैन

4 मई को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सिंधु जल समझौता स्थगित करने के बाद अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई की हैं, जिससे पाकिस्तान की चिंता और बढ़ गई है।

1. पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह रोक

भारत सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान से सीधे या परोक्ष रूप से आने वाले सभी सामान के आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। तीसरे देश के जरिए आने वाले पाकिस्तानी उत्पाद भी अब भारत में नहीं आ पाएंगे। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के तहत लिया गया है। किसी भी प्रकार की छूट के लिए भारत सरकार की अनुमति आवश्यक होगी।

2. पाकिस्तानी झंडा लगे जहाजों की भारतीय बंदरगाहों पर नो एंट्री

भारत ने दूसरा बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी झंडा लगे जहाजों के भारत के किसी भी बंदरगाह पर रुकने पर रोक लगा दी है। इसी तरह भारतीय झंडा लगे जहाज भी अब पाकिस्तान के बंदरगाहों पर नहीं रुकेंगे। हालांकि, किसी विशेष परिस्थिति में सरकार अंतिम निर्णय लेगी। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के जहाजों पर ऐसी ही रोक लगा दी है।

3. डाक और पार्सल सेवाएं बंद

भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी डाक और पार्सल सेवाओं को भी रोक दिया है। अब पाकिस्तान से हवा या जमीन के रास्ते कोई भी डाक या पार्सल भारत नहीं आएगा। यह कदम भी सुरक्षा कारणों से लिया गया है।

पाकिस्तान घबराया, मिसाइल परीक्षण और फाइटर जेट्स की तैनाती

भारत की सख्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान घबरा गया है। 3 मई को पाकिस्तान ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली अब्दाली मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया जिसकी रेंज 450 किलोमीटर है। इसके अलावा पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट्स को अग्रिम एयरबेस पर तैनात कर दिया है और विमानों से लगातार निगरानी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना की गतिविधियों और निगरानी पर पाकिस्तान अब तक हजारों करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे