भारत में अगले वर्ष होगी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप


भारत में अगले वर्ष होगी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप

पेरिस में संपन्न बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के मौके पर बीएआई ने भरोसा दिलाया कि अगले साल भारत की मेजबानी में इस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन होगा। भारत ने 2009 में हैदराबाद में आखिरी बार बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। अगस्त 2026 में दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप के 30वें सत्र का आयोजन होगा। एशिया में छह साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी होगी।

भारत ने अगले साल दिल्ली में होने वाली बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी के दौरान पेरिस की तरह उत्कृष्टता और भव्यता को आगे बढ़ाने का वादा किया।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के मानद सचिव संजय मिश्रा ने सोमवार को पेरिस में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान यह बात कही। भारत अगले साल अगस्त में दिल्ली में इस टूर्नामेंट के 30वें सत्र की मेजबानी करेगा। यह दूसरी बार होगा जब भारत में यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता होगी। इससे पहले यह 2009 में हैदराबाद ने इसकी मेजबानी की थी।

संजय ने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पेरिस ने जो उत्कृष्टता और भव्यता दिखाई है भारत उन मानकों को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए अपना शत प्रतिशत प्रयास करेगा। हम वैश्विक बैडमिंटन परिवार का दिल्ली में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

यह घोषणा पेरिस में 2025 चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान की गई। बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वदत्रकुल, फेडरेशन फ्रैंकाइस डी बैडमिंटन के अध्यक्ष फ्रैंक लॉरेंट और बीएआई के मानद महासचिव संजय मिश्रा के बीच कार्यभार हस्तांतरण हुआ।

दिल्ली की मेजबानी से टूर्नामेंट की छह साल के बाद एशिया में वापसी होगी। चीन के नानजिंग ने 2018 सत्र की मेजबानी की थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे