भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल


भारत-अमेरिका ट्रेड डील से दौड़ा शेयर बाजार, रुपया भी मजबूत

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ ट्रेड डील पर सहमति बनने के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। इस फैसले से निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और बाजार खुलते ही खरीदारी का माहौल बन गया।

मंगलवार को शेयर बाजार ऐतिहासिक तेजी के साथ खुला। प्री-ओपनिंग सेशन में ही बीएसई सेंसेक्स करीब 3,800 अंकों की छलांग लगाता दिखा, जबकि एनएसई निफ्टी में भी लगभग 1,500 अंकों की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई।

ट्रेड डील फाइनल होने की खबर से ऑटो, फार्मा, टेक्सटाइल, आईटी, मेटल और बैंकिंग समेत लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में पहुंच गए। इसके साथ ही भारतीय रुपया भी मजबूती के साथ खुला।

बाजार खुलने के आंकड़े

3 फरवरी को बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले क्लोजिंग से करीब 3,657 अंक की बढ़त के साथ 85,323.20 पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 1,219.65 अंकों की तेजी के साथ 26,308.05 पर खुला।

सुबह करीब 9:31 बजे, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,254 अंक यानी 2.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,920.51 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी भी 691.30 अंक (2.76 प्रतिशत) की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,871.73 का उच्च स्तर छुआ, जबकि निफ्टी 26,341.20 के स्तर तक पहुंच गया।

इन सेक्टर्स में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

वृहद बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 4 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली। सेक्टर आधारित प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी ऑटो, आईटी, मेटल, बैंक, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे