शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 1509 अंक चढ़ा


ट्रंप टैरिफ से सेंसेक्स जितना गिरा था, 4 सत्र में ही उससे दोगुना चढ़ा

मार्केट में तेजी: सेंसेक्स 1509, निफ्टी 414 अंक ऊपर

बाजार में तेजी

शेयर बाजार में आज यानी 17 अप्रैल को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की गिरावट थी। यानी, निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 1900 अंक संभला। वहीं, निफ्टी करीब 140 अंक नीचे था। ये निचले स्तर से करीब 550 अंक संभला।

बाजार में तेजी की 3 वजहें

  1. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की 90 दिनों की अस्थायी टैरिफ राहत से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
  2. भारत के विपरीत चीन को अमेरिका की तरफ से टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।
  3. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। 16 अप्रैल को उन्होंने 3,936 करोड़ के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू निवेशकों ने 2,512 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

16 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 699 अंक (1.73%), नैस्डेक कंपोजिट 516 अंक (3.07%) और S&P 500 इंडेक्स 121 अंक (2.24%) गिरकर बंद हुए।

बाजार से जुड़ी दो बड़ी खबरें

1. Q4FY25 नतीजों के बाद विप्रो का शेयर 6% गिरा

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद IT सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी विप्रो के शेयर में आज करीब 6% गिरावट है। सुबह 10 बजे ये 233.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

2. अमेरिका ने चीन पर 245% टैरिफ लगाया

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने 16 अप्रैल को चीन पर एडिशनल 100% और टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके बाद अमेरिका इम्पोर्ट होने वाले चीनी सामान पर कुल टैरिफ 245% हो गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे