अक्टूबर 2025 में भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात तीन गुना बढ़ा


अक्टूबर 2025 में भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात तीन गुना बढ़ा

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अक्टूबर 2025 में भारत का अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 1.47 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो कि पिछले साल के मुकाबले तीन गुना से भी अधिक है। पिछले साल अक्टूबर में स्मार्टफोन निर्यात 46 करोड़ डॉलर था।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस वित्त वर्ष के अप्रैल-अक्टूबर अवधि में अमेरिका को स्मार्टफोन का निर्यात बढ़कर 10.78 अरब डॉलर हो गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 3.60 अरब डॉलर था।

मासिक आधार पर निर्यात में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब इसमें सुधार हुआ है। अप्रैल में यह 1.65 अरब डॉलर और मई में 2.29 अरब अमेरिकी डॉलर था। हालांकि, जून में निर्यात गिरकर 1.99 अरब अमेरिकी डॉलर, जुलाई में 1.52 अरब डॉलर, अगस्त में 96 करोड़ डॉलर और सितंबर में 88 करोड़ डॉलर रह गया।

एक अधिकारी ने कहा कि शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं के कारण मांग और मूल्य निर्धारण पर असर पड़ने की आशंका के बावजूद यह गति कायम रही।

आंकड़ों के अनुसार, 2025 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में भारत का विश्वव्यापी स्मार्टफोन निर्यात 10.68 अरब डॉलर से बढ़कर 15.95 अरब डॉलर हो गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे