इंदौर में आयोजित होगी ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर वर्किंग ग्रुप बैठक


इंदौर में आयोजित होगी ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर वर्किंग ग्रुप बैठक

ब्रिक्स कृषि समूह की बैठक से पहले इंदौर में ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर वर्किंग ग्रुप (EWG) की बैठक 19 मई से आयोजित की जाएगी।

इस दो दिवसीय बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सहित पांच ब्रिक्स देशों के लगभग 50 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा विकास, उद्यमिता, नवाचार और तकनीक आधारित अवसरों को बढ़ावा देना है।

20 मई को आयोजित होने वाली बैठक का उद्घाटन भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे करेंगी।

इस आयोजन में युवा कार्य मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन होटल मेरियट, इंदौर में किया जाएगा।

बैठक के दौरान शासकीय विभागों और औद्योगिक इकाइयों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रतिनिधियों के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया जाएगा।

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने देशों के उद्यमिता इकोसिस्टम, नवाचार मॉडल और युवा उद्यमिता पहलों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

पैनल चर्चा में निम्न विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा:

  • डिजिटल नवाचार और तकनीक आधारित उद्यमिता
  • समावेशी उद्यमिता
  • हरित उद्यमिता
  • जलवायु सकारात्मक व्यापार मॉडल

प्रतिनिधियों के लिए उद्यमिता क्षमता विकास और नेतृत्व विकास पर कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

इसके बाद प्रतिनिधि क्रिस्टल आईटी पार्क का दौरा करेंगे, जहां उन्हें मध्यप्रदेश के आईटी और स्टार्टअप इकोसिस्टम की जानकारी दी जाएगी।

प्रतिनिधि पीथमपुर स्थित सिपला लिमिटेड का भ्रमण भी करेंगे, जहां वे फार्मास्यूटिकल उत्पादन और आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं का अवलोकन करेंगे।

ब्रिक्स कृषि समूह की बैठक इंदौर में 9 जून से 13 जून तक आयोजित की जाएगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे