13 अगस्त-केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 'फ्लडवॉच इंडिया' 2.0 ऐप लांच।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा विकसित ‘फ्लडवॉच इंडिया' मोबाइल एप्लिकेशन के संस्करण 2.0 को लॉन्च किया। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने देश में बाढ़ की स्थिति से संबंधित जानकारी और जनता तक वास्तविक समय के आधार पर 7 दिनों तक बाढ़ के पूर्वानुमान को प्रसारित करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करने के उद्देश्य से 17 अगस्त, 2023 को मोबाइल एप्लिकेशन का पहला संस्करण जारी किया था।

पहले संस्करण में 200 स्तर के पूर्वानुमान स्टेशनों पर बाढ़ के पूर्वानुमानों की जानकारी प्रदान की गई थी। ऐप का संस्करण 2.0, अतिरिक्त 392 बाढ़ निगरानी केंद्रों से संबंधित वर्तमान जानकारी प्रदान करता है, इसके साथ ही इन निगरानी केंद्रों की कुल संख्या 592 हो गई है। इस प्रकार उपयोगकर्ताओं को देश भर में बाढ़ की स्थिति का व्यापक और विस्तृत अवलोकन प्राप्त होता है। इसके अलावा, यह संस्करण देश के 150 प्रमुख जलाशयों की भंडारण स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी प्रदान करता है जो उनके निचले क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करेगा।

केंद्रीय जल आयोग द्वारा स्वयं विकसित ‘फ्लडवॉच इंडिया' सटीक और समय पर बाढ़ पूर्वानुमान देने के लिए उपग्रह डेटा विश्लेषण, गणितीय मॉडलिंग और वास्तविक समय की निगरानी जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करता है। उपयोगकर्ता के अनुकूल ऐप सभी जानकारी 2 भाषाओं- अंग्रेजी और हिंदी- में प्रस्तुत करता है और पठनीय एवं ऑडियो प्रसारण प्रारूप में उपलब्ध है। ऐप निकटतम स्थान पर बाढ़ का पूर्वानुमान भी प्रदान करता है जहां उपयोगकर्ता होम पेज पर ही अपने निकटतम केंद्र पर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

'फ्लडवॉच इंडिया' ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जो वैश्विक स्तर पर उपयोगकर्ताओं को व्यापक पहुंच प्रदान करता है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI हल प्रश्न पत्र एवं मॉडल प्रश्नपत्र - मूल्य मात्र -20 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे