10 जून- नवीन मंत्रिपरिषद में म.प्र. की आदिवासी महिला सांसद सावित्री ठाकुर महिला व बालकल्याण राज्यमंत्री बनीं।

धार जिले से 2 लाख से अधिक वोटों से जीतकर दूसरी बार सांसद बनी सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur) पहली आदिवासी महिला सांसद होगी जो आदिवासी बाहुल्य धार जिले से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुई हैं।

आजादी के बाद यह पहला मौका होगा जब धार से निर्वाचित कोई सांसद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुआ है। वैसे तो विक्रम वर्मा राज्यसभा सदस्य रहते हुए केंद्र में मंत्री बनाए गए थे। परंतु सावित्री ठाकुर निर्वाचित सांसद की हैसियत से पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुई हैं। धरमपुरी तहसील के गांव तारापुर निवासी सावित्री ठाकुर हायर सेकेंडरी तक पढ़ी हुई हैं और उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 2003 में शुरू किया था। श्रीमती ठाकुर 2003 जिला पंचायत सदस्य बनी और यहीं से उनका राजनीति सफर शूरू हुआ।

सावित्री ठाकुर 2004 से 2009 तक धार जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं। 2010 में सावित्री ठाकुर को जिला भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया और उन्होंने उपाध्यक्ष रहते हुए संगठन का काम किया।  2013 में वो कृषि उपज मंडी समिति धामनोद में डायरेक्टर निर्वाचित हुईं। 2014 में सावित्री ठाकुर लोकसभा का चुनाव लड़कर वर्तमान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को हराकर कर पहली बार सांसद बनीं थीं। सांसद रहते हुए उन्हें 2017 में भाजपा किसान मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

भाजपा नेताओं का मानना है कि सावित्री ठाकुर को मंत्रिमंडल में मिली जगह से धार जिले का गौरव और भी बढ़ गया है। और इससे आदिवासी जिले में अब और भी तेजी से विकास के कार्य किए जा सकेंगे।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश का संपूर्ण सामान्य ज्ञान - मूल्य मात्र -50 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे