25 सितंबर –जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने म.प्र. उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने 25 सितंबर को मध्य प्रदेश के 28वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। राजभवन में आयोजित सादगीपूर्ण कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस कैत इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। विगत 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस कैत के नाम की अनुशंसा की थी। इसके बाद उन्हें मप्र हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने का आदेश जारी किया गया था। जस्टिस कैत इस पद पर 6 महीने तक रहेंगे। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत का जन्म 24 मई, 1963 को हरियाणा के कैथल जिले के ग्राम काकौत में हुआ था। उन्होंने कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की और वर्ष 1989 में एक वकील के रूप में नामांकित हुए। न्यायमूर्ति कैत संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के लिए पैनल वकील/वरिष्ठ वकील, रेलवे के लिए केंद्र सरकार के लिए स्थायी वकील, दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और स्थायी न्यायाधीश सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे