खरगोन जिले को जल संरक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित


खरगोन जिले को जल संरक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में खरगोन जिले को प्रथम स्थान प्राप्त होने और सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार मिलने पर सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खरगोन जिले को प्रथम और खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक विजेता को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने वर्ष 2024 के लिए कुल 46 विजेताओं की घोषणा की है, जिनमें कुछ संयुक्त विजेता भी शामिल हैं।

यह पुरस्कार कुल 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे — सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा), सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति आदि शामिल हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे