17 जुलाई - महाराष्ट्र में 'लाडला भाई' योजना शुरू

महाराष्ट्र की एनडीए सरकार ने 'मुख्यमंत्री लाड़का भाऊ' नाम से नई योजना शुरू की है। इसके तहत युवाओं को सरकारी प्रतिष्ठानों और निजी क्षेत्र के उद्योगों में इंटर्नशिप के दौरान वजीफा मिलेगा। हिंदी में इस योजना का नाम मुख्यमंत्री लाडला भाई योजना है। इससे पहले राज्य सरकार महिलाओं के लिए 'लाडकी बहिन योजना' (महिलाओं के लिए) शुरू कर चुकी है। इसका आधिकरिक नाम 'मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना' रखा गया है। इस योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। नौकरी की तलाश कर रहे कक्षा 12वी पास करने वालों को 6,000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 8,000 रुपये और स्नातक डिग्री धारकों को 10,000 रुपये मिलेंगे। उन्हें सरकारी प्रतिष्ठानों और निजी क्षेत्र के उद्योगों में ऑन-जॉब प्रशिक्षण के दौरान सरकार से यह राशि वजीफे या भत्ते के रूप में मिलेगी।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययन मूल्य मात्र - 500 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे