लाड़ली बहना योजना: अक्टूबर से ₹1500 प्रतिमाह


रक्षाबंधन पर नेग, दिवाली से ‘लाड़ली पूजन’: अक्टूबर से हर माह ₹1500 मिलेंगे

मध्य प्रदेश सरकार दीपावली से लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि ₹250 बढ़ाकर ₹1250 से ₹1500 करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 जून को इंदौर में मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि 5 वर्षों में लाड़ली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह दिए जाएंगे, जिसे सरकार पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह राशि 2028 तक ₹3000 तक पहुंचाई जाएगी। पहली बढ़ोतरी दीपावली से होगी, जब हर बहन के खाते में ₹1500 प्रतिमाह आएंगे। इसके पहले सरकार ने रक्षाबंधन पर ₹1250 की नियमित राशि के अतिरिक्त ₹250 ‘नेग’ के रूप में देने की भी घोषणा की है। रक्षाबंधन 9 अगस्त और दीपावली 18 अक्टूबर को है।

सरकार पर वित्तीय भार कितना होगा?

फिलहाल सरकार ₹1250 की दर से प्रतिमाह ₹1551.44 करोड़ का खर्च करती है। ₹1500 करने पर खर्च बढ़कर ₹1861.74 करोड़ होगा। यानी ₹250 की वृद्धि से हर महीने ₹310.30 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

3000 रुपए प्रतिमाह तक कैसे पहुंचेगी योजना?

हर साल दीपावली या रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर ₹500-₹500 की वृद्धि करके यह लक्ष्य 2028 तक पूरा किया जाएगा।

अब तक की प्रमुख बढ़ोतरी

  • 10 जून 2023: योजना की शुरुआत हुई, 1.32 करोड़ लाभार्थियों को ₹1000 प्रतिमाह।
  • अक्टूबर 2023: विधानसभा चुनाव से पहले राशि बढ़ाकर ₹1250 की गई।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे