नवीनतम सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर - 15 मई 2026
नवीनतम सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर – 15 मई 2026
-
प्रश्न: हाल ही में भारत-फिलीपींस आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक कहाँ आयोजित की गई?
उत्तर: मनीला -
प्रश्न: भारत का पहला मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र किस टाइगर रिजर्व में स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर: पलामू टाइगर रिजर्व -
प्रश्न: भारत को कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड (CCDB) का अध्यक्ष किस वर्ष तक नामित किया गया है?
उत्तर: अप्रैल 2028 -
प्रश्न: मई 2026 में सोने और चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?
उत्तर: 15% -
प्रश्न: हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) द्वारा खोजी गई मकड़ी की नई प्रजातियाँ किस राज्य में पाई गई हैं?
उत्तर: नागालैंड -
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को मंजूरी प्रदान की है?
उत्तर: असम -
प्रश्न: हाल ही में CBI निदेशक के रूप में किसे एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है?
उत्तर: प्रवीण सूद -
प्रश्न: हाल ही में 'अदरक मिशन' किस राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है?
उत्तर: मिजोरम -
प्रश्न: भारत में अपना पहला डेटा सेंटर स्थापित करने हेतु उबर (Uber) ने किस भारतीय समूह के साथ साझेदारी की है?
उत्तर: अदानी ग्रुप -
प्रश्न: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुजरात के किन दो शहरों को जोड़ने वाली सेमी-हाई-स्पीड रेल लाइन को मंजूरी दी है?
उत्तर: अहमदाबाद और धोलेरा -
प्रश्न: अप्रैल माह के सकल GST संग्रह में देश में प्रथम स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया है?
उत्तर: महाराष्ट्र