नवीनतम सामान्य ज्ञान – 17 सितंबर 2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान – 17 सितंबर 2025

  • भारत ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीता: चीन में आयोजित स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता। आनंदकुमार वेलकुमार और कृष शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय वेलकुमार ने सीनियर मेन्स 1000 मीटर स्प्रिंट में 1:24.924 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता और 500 मीटर में कांस्य पदक भी प्राप्त किया। कृष शर्मा ने जूनियर 1000 मीटर स्प्रिंट में भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया।
  • फ्रीडम एज सैन्य अभ्यास: अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने फ्रीडम एज नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया। यह दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पर हो रहा है। इसमें मिसाइल डिफेंस, वायु और नौसेना संचालन, समुद्री अभ्यास और साइबर समन्वय शामिल हैं।
  • पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया हवाई अड्डे के अंतरिम टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लगभग ₹36,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इनमें बिजली, रेल और कृषि से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।
  • RBI ने करेंसी जागरूकता के लिए माइक्रोसाइट लॉन्च की: भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटों की जानकारी के लिए एक माइक्रोसाइट लॉन्च की है, जिसे indiancurrencyritiorgin पर देखा जा सकता है। इसमें 360 डिग्री व्यू, नकली नोट पहचानने के तरीके और एक्सचेंज नियम शामिल हैं।
  • भारत के 7 प्राकृतिक स्थल UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में: भारत के 7 नए प्राकृतिक स्थल UNESCO की विश्व धरोहर की टेंटेटिव सूची में जोड़े गए। अब कुल 69 भारतीय स्थल इस सूची में शामिल हैं। नए स्थल:
    • डेक्कन ट्रैप्स (महाराष्ट्र)
    • सेंट मैरी आइलैंड (कर्नाटक)
    • मेघालय एज गुफाएं (मेघालय)
    • नागा हिल ओफिओलाइट (नागालैंड)
    • एर्रमट्टी डिब्बालु (आंध्र प्रदेश)
    • तिरुमला हिल्स (आंध्र प्रदेश)
    • वरकला क्लिक (केरल)
  • CCC (कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस): प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता के विजय दुर्ग, ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में CCC में भाग लिया। यह सम्मेलन प्रत्येक दो वर्षों में होता है, जिसमें सिविल और सैन्य नेतृत्व भारत की रक्षा रणनीति के भविष्य पर विचार करता है। इसमें खतरनाक सामान, बल्क कार्गो, गैस कार्गो, कंटेनर और हरित ईंधन पर चर्चा की जाती है। इसमें सिर्फ थल सेना, नौसेना और वायुसेना के कमांडर भाग लेते हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे