नवीनतम सामान्य ज्ञान – अगस्त 2025 अपडेट


  • भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल जुलाई के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित हुए हैं। 25 वर्षीय गिल यह पुरस्कार पहले ही 3 बार जीत चुके हैं। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स भी इस रेस में हैं।
  • एस. राधा चौहान को केंद्र सरकार द्वारा क्षमता निर्माण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आयोग भारतीय सिविल सेवाओं में मानकीकरण और सामंजस्य स्थापित करने का कार्य करता है।
  • मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वाँ सदस्य बना है। नई दिल्ली में राजदूत एना तबान ने अनुमोदन पत्र सौंपा। यह गठबंधन भारत और फ्रांस ने 2015 में मिलकर शुरू किया था।
  • दिल्ली विधानसभा पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलने वाली देश की पहली विधानसभा बन गई है। छत पर 500 किलोवॉट की सौर परियोजना स्थापित की गई है।
  • पंजाब पहला राज्य बना है जिसने न्याय प्रणाली में सांकेतिक भाषा के दुभाषियों और विशेष शिक्षकों को शामिल किया है। यह सुविधा जेजे एक्ट और पोक्सो मामलों में भी लागू होगी।
  • छत्तीसगढ़ (महासमुंद) में निकल, कॉपर और प्लेटिनम का संभावित भंडार मिला है। यह खोज डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड ने की है। इससे पहले भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यहां प्रारंभिक खोज की थी।
  • RBI के जुलाई उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ता विश्वास में वृद्धि देखी गई है। करेंट सिचुएशन इंडेक्स और फ्यूचर एक्सपेक्टेशन इंडेक्स (FEI) दोनों में सुधार हुआ है।
  • भारत और रूस ने 11वीं वर्किंग ग्रुप बैठक में समझौता किया है जिसमें एल्यूमिनियम, उर्वरक, रेलवे, एयरोस्पेस, खनन और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। यह बैठक दिल्ली के वाणिज्य भवन में हुई।
  • समुद्री माल परिवहन विधेयक, 2025 संसद द्वारा पारित किया गया है। यह 1925 के पुराने कानून की जगह लेगा और भारत के समुद्री व्यापार कानून को आधुनिक बनाएगा।
  • अप्रैल-जून 2025 के बीच भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में अमेरिका की हिस्सेदारी 31.04% और सिंगापुर की 28.11% रही।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और करंट अफेयर्स के लिए जुड़े रहें नवीनतम सामान्य ज्ञान अपडेट्स के साथ।




    पत्रिका

    ...
    Pratiyogita Nirdeshika January 2026
    और देखे
    ...
    Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
    और देखे
    ...
    Pratiyogita Nirdeshika December 2025
    और देखे
    ...
    Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
    और देखे