नवीनतम सामान्य ज्ञान 2 सितंबर 2025 - भारत
नवीनतम सामान्य ज्ञान - 2025
- एआई आधारित आदिवासी भाषा अनुवादक 'आदि वाणी' लॉन्च: केंद्र सरकार ने भारत का पहला एआई-आधारित ट्राइबल भाषा अनुवादक 'आदि वाणी' बीटा वर्जन में लॉन्च किया। इसका उद्देश्य आदिवासी भाषाओं का संरक्षण और डिजिटल समावेश को बढ़ावा देना है।
- ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025: सिंगापुर एशिया का सबसे सुरक्षित देश बना और वैश्विक स्तर पर 6वें स्थान पर है। भारत 115वें स्थान पर है, जो पिछले वर्ष जैसा ही रहा।
- रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड 2025: ग्रामीण भारत में लड़कियों की शिक्षा सुधारने के लिए एक भारतीय एनजीओ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
- देश की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली: गुजरात में यह प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे बिना रुके टोल वसूली संभव होगी। इसकी शुरुआत चोर्यासी फी प्लाजा से होगी।
- ई-गवर्नेंस सेवाओं का एकीकरण: नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन ने देशभर की 1,938 सेवाओं को डिजीलॉकर और ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया है। यह पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।
- भारतीय सेना का 'युथ कौशल 3.0' सैन्य अभ्यास: अरुणाचल प्रदेश के कर्मेग क्षेत्र में यह अभ्यास किया गया जिसमें मल्टी-डोमेन वॉरफेयर (अर्थात एक साथ कई मोर्चों पर युद्ध क्षमता) का प्रदर्शन किया गया।