नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य – 2025

  • भारत की शैरी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता है। वे यह खिताब जीतने वाली देश की पहली महिला बनी हैं। उन्होंने 120 देशों की प्रतिभागियों को पछाड़ा। यह प्रतियोगिता मनीला (फिलिपींस) में आयोजित की गई थी।
  • भारतीय सेना ने सक्षम एंटी ड्रोन ग्रिड सिस्टम लॉन्च किया है। सक्षम का पूरा नाम है – सिचुएशनल अवेयरनेस फॉर काइनेटिक सॉफ्ट एंड हार्ड किंस एसेट्स मैनेजमेंट। यह प्रणाली 3,000 मीटर तक ड्रोन की वास्तविक समय में जानकारी देने में सक्षम है।
  • वेनेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। नॉर्वे की नोबेल समिति ने उन्हें वेनेजुएला में लोकतंत्र और शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए उनके साहसिक प्रयासों के कारण चुना है।
  • नेशनल रेड लिस्ट के अनुसार भारत दुनिया के 17 मेगाडायवर्स देशों में शामिल है। देश में चार प्रमुख जैव विविधता हॉटस्पॉट्स हैं – हिमालय, वेस्टर्न घाट और इंडो-बर्मा के क्षेत्र शामिल हैं।
  • सरकार ने हाल ही में एक विशेष डेटा नीति नवाचार केंद्र की शुरुआत की है, जिसे नीति आयोग द्वारा लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य भावी अफसरों को सिखाना है कि नीतियों के निर्माण में डेटा का सही तरीके से कैसे उपयोग किया जाए। यह केंद्र शासन में डेटा एनालिटिक्स और नवाचार को भी बढ़ावा देगा तथा रियल टाइम डेटा के आधार पर बेहतर निर्णय लेने में सहायता करेगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे