नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 1 जनवरी 2026


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 1जनवरी 2026

  • भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बनाया: भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 5वें महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच में रिकॉर्ड बनाया। वे महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। अब तक दीप्ति ने 152 विकेट लिए हैं, और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट को पीछे छोड़ा है।
  • अबू धाबी में पहली बार ITVISMA जीन थेरेपी दी गई: अबू धाबी में पहली बार ITVISMA जीन थेरेपी दी गई। यह थेरेपी स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी के इलाज के लिए है, जो रीढ़ की हड्डी के नर्व सेल्स को प्रभावित करती है। यह इंजेक्शन 2 साल से अधिक उम्र के मरीजों के लिए है।
  • भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया: भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया है। भारत की नॉमिनल जीडीपी 4.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी हैं।
  • डोनाल्ड ट्रंप को 2026 में इज़राइल पुरस्कार मिलेगा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 में इज़राइल पुरस्कार दिया जाएगा, जो इज़राइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान दशकों पुरानी परंपरा तोड़कर पहली बार किसी गैर-इजरायली नागरिक को दिया जा रहा है।
  • गुजरात के GIFT सिटी में एआई रिसर्च संस्थान बनेगा: गुजरात के गांधीनगर स्थित GIFT सिटी में भारतीय रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (IRO) बनाया जाएगा, जो देश का पहला राज्य नेतृत्व वाला एआई रिसर्च संस्थान होगा। यह संस्थान सेक्शन 8 कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड होगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे