नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 21 मई 2026 | डेली जीके अपडेट


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 21 मई 2026

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में नया रिकॉर्ड बनाया

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में 93 रन बनाए। वे IPL के एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव इस सीजन में 53 छक्कों और 236.3 स्ट्राइक रेट के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

ऑस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित

नॉर्वे की राजधानी ऑस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के प्रधानमंत्रियों ने भाग लिया।

इससे पहले यह सम्मेलन 2018 में स्टॉकहोम और 2022 में कोपेनहेगन में आयोजित हुआ था। अगला सम्मेलन फिनलैंड में आयोजित किया जाएगा।

प्रगति 2026 सैन्य अभ्यास शुरू

मेघालय के उमरोई मिलिट्री स्टेशन में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास प्रगति 2026 शुरू हुआ। इसमें भारत सहित 13 देशों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास का मुख्य फोकस पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान पर है। इस अभ्यास में भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

अन्नपूर्णा वित्तीय सहायता योजना

पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने अन्नपूर्णा वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। यह योजना 1 जून 2026 से लागू होगी और लक्ष्मी भंडार योजना की जगह लेगी।

इस योजना के तहत 25 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3,000 दिए जाएंगे।

जो महिलाएं पहले से लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे