नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 25 फरवरी 2026


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 25 फरवरी 2026

  • राष्ट्रपति भवन में लगी ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा हटाकर व सी. राजगोपालाचारी (राजाजी) की प्रतिमा लगाई जाएगी। लुटियंस ने राष्ट्रपति भवन का डिज़ाइन बनाया था, जबकि राजाजी इस भवन में रहने वाले पहले भारतीय राष्ट्राध्यक्ष और स्वतंत्र भारत के पहले व एकमात्र भारतीय गर्वनर जनरल थे।
  • मेरठ में देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना से देश में पहली बार मेट्रो और रैपिड रेल एक ही स्टेशन और एक ही ट्रैक से चलेगी। नमो भारत देश की पहली हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा है।
  • गृह मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी नीति जारी की है, जिसका नाम 'प्रहार' है। इसमें आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दोहराई गई है। नीति में खुफिया जानकारी पर रोकथाम सख्त कार्रवाई पर जोर दिया गया।
  • महाराष्ट्र के पालघर जिले के बसई स्थित 'आवर लेडी ऑफ ग्रेस कैथेड्रल' (वसई कैथेड्रल) को 2025 का यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवॉर्ड फॉर कल्चरल हेरिटेज कंजर्वेशन मिला है। यह ऐतिहासिक चर्च 1574 में बनाया गया था।
  • एआई इम्पैक्ट समिट में नई दिल्ली घोषणा को अपनाया गया। इसमें अमेरिका, चीन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन सहित 89 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला। समिट में 5 लाख प्रतिभागी थे, जो जी20 2023 से ज्यादा है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे