नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य – 28 जनवरी 2026


नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य – 28 जनवरी 2026

  • गणतंत्र दिवस परेड में CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला 147 पुरुष जवानों के दस्ते का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। यह CRPF के इतिहास में पहली बार हुआ। इससे पहले 2019 में लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी और 2020 में कैप्टन तानिया शेरगिल ने ऑल-मेल दस्तों का नेतृत्व किया था।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने थलसेना, नौसेना और वायुसेना के 70 सैन्य कर्मियों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय हैं।
  • इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेट स्किवर-ब्रंट ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में पहला शतक लगाया। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 57 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए।
  • भारत-यूरोपीय संघ की बड़ी व्यापार डील को “मदर ऑफ ऑल डील्स” कहा जा रहा है। इसके तहत भारत ईयू से आने वाले कई उत्पादों पर आयात शुल्क घटाएगा। यूरोपीय कारों पर टैक्स 110% से 10% और वाइन पर 150% से 20% किया जाएगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे