नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य-3-1-2026


नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य-3-1-2026

1.एयर मार्शल नागेश कपूर: एयर मार्शल नागेश कपूर ने वायुसेना के वाइसचीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाला। वे दिसंबर 1986 में वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में कमीशन हुए थे। उन्हें फाइटर और ट्रेनर विमानों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है। इससे पहले वे साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रह चुके हैं।

2.रक्षा मंत्रालय का अनुबंध: रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपए के रक्षा अनुबंध किए हैं। इनमें भारतीय सेना के लिए क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन और भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों के लिए हेवी वेट टॉरपीडो की खरीद शामिल है।

3.असम का वेतन आयोग: असम ने 8वें राज्य वेतन आयोग के गठन की घोषणा की। असम ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना है। यह फैसला 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म होने से पहले लिया गया, ताकि वेतन संशोधन को तेज किया जा सके।

4.आरबीएल बैंक में बदलाव: आरबीएल बैंक ने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव किए। जयदीप अय्यर को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया। वे राजीव आहूजा की जगह लेंगे और अभी बैंक में स्ट्रैटेजी हेड हैं। दीपक रुड़या को अंतरिम चीफ फाइनेशियल ऑफिसर बनाया गया।

5.ब्रॉडबैंड यूजर्स: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अनुसार, नवंबर 2025 में भारत में ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 100.37 करोड़ हो गई। पहली बार ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं का आंकड़ा 1 अरब के पार पहुंचा है। 2015 में यह संख्या 13.15 करोड़ थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे