नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य – 6 मार्च 2026


नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य – 6 मार्च 2026

  • बी.पी. सिंह ने नौसेना मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल आर्मामेंट का पदभार संभाला। वे 1994 बैच के इंडियन नेवल आर्मामेंट सर्विस के अधिकारी हैं। उन्होंने दिवाकर जयंत का स्थान लिया है। डीजी नेवल आर्मामेंट नौसेना के हथियारों और गोला-बारूद की खरीद, भंडारण, रखरखाव और लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी संभालते हैं।
  • सबा शॉल को श्रीनगर सेंट्रल जेल की पहली कश्मीरी महिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह श्रीनगर के परिबाग क्षेत्र की निवासी हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (प्रिजन्स) पद के लिए ओपन मेरिट की एकमात्र सीट हासिल की थी।
  • केरल सरकार ने तिरुवनंतपुरम में ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस को 180 एकड़ जमीन आवंटित की है। ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो भारत और रूस के संयुक्त उद्यम के तहत विकसित की गई है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड ईरान के खिलाफ अमेरिका के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में शामिल हुआ है। यह अमेरिकी नौसेना का सबसे महंगा युद्धपोत है, जिसकी लागत लगभग 13.3 अरब डॉलर है।
  • तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स स्थित अरियूर शोला फॉरेस्ट में राज्य का पहला डार्क स्काई पार्क बनाया गया है। डार्क स्काई पार्क एक संरक्षित क्षेत्र होता है, जहां कृत्रिम रोशनी को सीमित रखा जाता है ताकि तारे, ग्रह और चंद्रमा को साफ देखा जा सके।




पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे