नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य - 24 दिसंबर 2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य - 24 दिसंबर 2025

  • भारतीय गोल्फर सुखमन सिंह ने 124वीं एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप ऑफ इंडिया जीत ली: भारतीय गोल्फर सुखमन सिंह ने कोलकाता के टॉलीगंज क्लब में आयोजित 124वीं एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप ऑफ इंडिया जीत ली। फाइनल में उन्होंने हरमन सचदेवा को हराया। सुखमन के पिता सिमरजीत सिंह भी भारत के पूर्व नंबर-1 एमेच्योर गोल्फर रह चुके हैं।
  • गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इंटरसेक्टर को लगभग 39,500 करोड़ रु. में खरीदा: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इंटरसेक्टर को लगभग 39,500 करोड़ रुपये में खरीदने का समझौता किया है। इसका उद्देश्य डेटा सेंटर और पावर क्षमता को तेजी से बढ़ाना है, ताकि क्लाउड और एआई सेवाओं को मजबूत किया जा सके।
  • नौसेना को युद्धपोत अंजदीप मिला: भारतीय नौसेना को युद्धपोत अंजदीप प्राप्त हुआ है, जो एक एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट है। यह तटीय इलाकों में पनडुब्बी खोजने, निगरानी और माइन बिछाने में मदद करेगा। यह 8 जहाजों की श्रृंखला का तीसरा पोत है।
  • जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से वैज्ञानिकों ने एक एक्सोप्लैनेट खोजा: जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से वैज्ञानिकों ने एक एक्सोप्लैनेट खोजा है, जिसका नाम PSR J2322-2650B है। यह ग्रह नींबू या रग्बी बॉल के आकार का है और इसकी दूरी लगभग 10 लाख मील है। इस ग्रह का एक साल 78 घंटे का होता है।
  • भारत में डोपिंग के सबसे ज्यादा मामले आए: वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगातार तीसरे साल डोपिंग के मामलों के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने 2024 में 7,113 डोपिंग टेस्ट किए, जिनमें से 260 पॉजिटिव केस आए।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे