नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - भारत 2025 22 may 2025
नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - भारत 2024
- मिजोरम पहला पूर्ण साक्षर राज्य: मिजोरम देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। पीएफएलएस सर्वेक्षण के अनुसार, यहां की साक्षरता दर 98.20% है।
- स्कूलों के सिलेबस में ब्रह्मोस: शिक्षा मंत्रालय "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों की शौर्य गाथा को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करेगा।
- CISF गीता समोटा ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट: सीआईएसएफ की उप-निरीक्षक गीता समोटा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। उन्होंने माउंट सतोपंथ और माउंट लोबुचे पर भी सफल चढ़ाई की है।
- एम.आर. श्रीनिवासन का निधन: भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैज्ञानिक एम.आर. श्रीनिवासन का निधन हो गया। उन्हें तीनों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
- इंदिरा सौरा गिरि जला विकासम योजना: तेलंगाना सरकार ने 2.1 लाख आदिवासी किसानों को सौर ऊर्जा चालित सिंचाई सुविधा देने के लिए यह योजना शुरू की है।
Usefull Links
Latest News
Blog
ई-पुस्तकें