नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य 2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य (2025)

• ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन इकाई शुरू

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उत्पादन इकाई की शुरुआत की गई। इसका वर्चुअल उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

• किसानों के लिए नई पहल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने यूपी एग्रीस और एआई प्रज्ञा नामक कृषि नवाचार पहल की शुरुआत की। इससे राज्य के लगभग 10 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

• मध्यप्रदेश में सबसे ऊँची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा

स्वामी विवेकानंद की देश की सबसे ऊँची प्रतिमा इंदौर के सिरपुर में स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा 39.6 फीट ऊँची और 14 टन वजनी होगी।

• योग पॉडकास्ट की शुरुआत

आयुष मंत्रालय ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से साप्ताहिक योग पॉडकास्ट लॉन्च किया है।

• विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक, 31 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक शामिल हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे