सामान्य ज्ञान के नवीनतम तथ्य 20-11-2025 | GK अपडेट्स


सामान्य ज्ञान के नवीनतम तथ्य - 20-11-2025

  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर थोटा तरणी को फ्रांस का शेवलियर अवॉर्ड मिला। उन्हें भारतीय सिनेमा, कला और विजुअल डिजाइन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज़ को गवर्नर्स अवॉर्ड्स में मानद एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 63 वर्ष की उम्र में उन्हें 40 से अधिक वर्षों के सिनेमाई करियर और फिल्मों में योगदान के लिए सम्मान मिला।
  • ढाका में हुई 24वीं एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में भारत ने रिकॉर्ड 10 पदक जीते, जिनमें 6 गोल्ड शामिल हैं। अंकिता भगत और धीरज बोग्मदेवरा ने रिकर्व में ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड जीते और दक्षिण कोरिया की लंबी दबदबे को तोड़ा।
  • भारतीय नौसेना ने अपनी नई महे-क्लास ASW शैलो वाटर क्राफ्ट की पहली पोत ASW-SWC का आधिकारिक क्रेस्ट जारी किया। कमीशन समारोह जल्द ही मुंबई में होगा।
  • AJEYAWARRIOR-25, भारत-यूके सैन्य अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 17 नवंबर से शुरू हुआ। यह 2011 से हर दो साल में आयोजित होने वाला आठवां संस्करण है। अभ्यास में 240 सैनिक शामिल हैं। फोकस: काउंटर-टेरर ऑपरेशन और युद्ध कौशल साझा करना, 14 दिनों तक चलेगा।
  • ऑस्ट्रेलिया के F1 ड्राइवर ऑस्कर पियास्री को 2025 का डॉन अवॉर्ड मिला। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा खेल सम्मान है। उन्हें फॉर्मूला सीज़न परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने इस साल चीन, बहरीन, सऊदी अरब, मियामी, स्पेन और बेल्जियम जैसे कई ग्रैंड प्रिक्स जीते।
  • गूगल ने जेमिनी 3 लॉन्च किया, यह अब तक का सबसे बुद्धिमान, शक्तिशाली और उन्नत एआई मॉडल है। इसमें मल्टीमॉडल इंटेलिजेंस, एजेंटिक क्षमता और एडवांस्ड रीजनिंग शामिल हैं।
  • भारत को एशिया क्षेत्र से फिर से कोडेक्स कार्यकारी समिति में चुना गया। 2027 तक भारत वैश्विक खाद्य मानक बनाने की प्रक्रिया में योगदान देगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजित पुणहानी ने किया।
  • क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स (CCPI) 2026 में भारत की रैंक 10 से गिरकर 23 हुई। इसका मुख्य कारण कोयला उपयोग को समाप्त करने की कोई समय सीमा न होना बताया गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे