नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 27-11-2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य - 2025

  • इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में बेस्ट टीवी मूवी/मिनी-सीरीज़ का पुरस्कार Lost Boys and Fairies को मिला। भारत की तरफ से दिलजीत दोसांझ की फिल्म अमर सिंह चमकीला को बेस्ट टीवी मूवी/मिनी-सीरीज़ और बेस्ट एक्टर श्रेणी में नामांकन मिला।
  • भारतीय सेना पहली बार ऑपरेशन पवन के शहीदों को सम्मान देगी। यह ऑपरेशन 1987 से 1990 तक श्रीलंका में चला था, जहाँ इंडियन पीसकीपिंग फोर्स (IPKF) तैनात थी, और उत्तरी व पूर्वी श्रीलंका में शांति स्थापित करना इसका उद्देश्य था।
  • पंजाब ने तीन सिख स्थलों को पवित्र शहर घोषित किया, जिसमें आनंदपुर साहिब (बठिंडा जिला) और गोल्डन टेम्पल का गलियारा (अमृतसर) शामिल हैं। यहाँ शराब, मांस और तंबाकू पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • प्रसिद्ध तेलुगु लेखक वेलमाना सिम्मत्रा को लोक नायक फाउंडेशन (LNF) साहित्य पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया। समारोह 18 जनवरी को विशाखापट्टनम में होगा। सिम्मत्रा ने अब तक 100 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।
  • भारत ने पहली बार वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता में अपना दल भेजा। यह प्रतियोगिता चीनी ताइपे में आयोजित होगी। 23 सदस्यीय भारतीय दल 21 विभिन्न कौशल श्रेणियों में भाग लेगा।
  • चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया में गोवा ने दूसरे चरण में सबसे अधिक 76.89% डिजिटलीकरण पूरा किया, जैसा कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की रिपोर्ट में बताया गया है।
  • IBSA3 तीन बड़े लोकतांत्रिक देशों – भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका – का समूह है। इसका उद्देश्य विकास, लोकतंत्र और सहयोग को मजबूत करना है। 2003 में ब्रासीलिया घोषणा के माध्यम से बना। इसका कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। मुख्य कार्यों में राजनीतिक परामर्श, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल क्षेत्रों में त्रिपक्षीय परियोजनाएँ और गरीब देशों की सहायता के लिए दक्षिण-दक्षिण विकास परियोजनाएँ शामिल हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे