नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य 29-july-2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य

  • दिव्या देशमुख: दिव्या देशमुख ने फिडे महिला शतरंज विश्व कप का खिताब जीता। वे महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर भी बनीं।
  • वैष्णवी अदकर: वैष्णवी अदकर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं। उन्होंने एकल में कांस्य पदक जीता। वैष्णवी 1979 के बाद पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।
  • एशिया क्रिकेट कप 2025: एशिया क्रिकेट कप 2025 इस साल यूएई में आयोजित किया जाएगा, इसकी मेज़बानी भारत करेगा। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं।
  • RBI की नियुक्ति: आरबीआई ने आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर को अपने केंद्रीय बोर्ड में नियुक्त करने की घोषणा की। वे अजयसेट का स्थान लेंगी, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे।
  • PM मोदी का उद्घाटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुतिकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 17,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। साथ ही तमिलनाडु में 4800 करोड़ की परियोजनाएँ शुरू कीं।
  • भारत का COP-33 प्रस्ताव: भारत ने 2028 में COP-33 बैठक की मेज़बानी के लिए प्रस्ताव पेश किया है। COP (कांफ्रेंस ऑफ द पार्टीज) संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन की सालाना बैठक है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे