नवीनतम सामान्य ज्ञान - 27 दिसंबर, 2025
नवीनतम सामान्य ज्ञान - 27 दिसंबर, 2025
- भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और अनीशा गिरी की टीम अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने ग्लोबल चेस लीग सीजन-3 जीता - फाइनल मुकाबला मुंबई में हुआ, जिसमें अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने डिफेंडिंग चैंपियन त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को हराया। यह अल्पाइन एसजी पाइपर्स का पहला जीसीएल खिताब है।
- महाराष्ट्र में सांगली में किशमिश अनुसंधान केंद्र बनेगा - यह केंद्र शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर के तहत काम करेगा। इसका उद्देश्य किशमिश की किस्मों पर शोध करना, निर्यात बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता - 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए गए, जिनमें क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
- सरकार ने दो नई एयरलाइंस को मंजूरी दी - अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को मंजूरी दी गई है। अलहिंद एयर मुख्य रूप से दक्षिण भारत में सेवाएँ देगी, जबकि फ्लाई एक्सप्रेस एक रीजनल एयरलाइन के रूप में काम करेगी।