नवीनतम सामान्य ज्ञान के परीक्षोपयोगी तथ्य – 2025


नवीनतम सामान्य ज्ञान के परीक्षोपयोगी तथ्य – 2025

  • भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में अपना 52वाँ ODI शतक लगाया। इसके साथ ही वह एक ही फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
  • इस वर्ष भारत ने 357 मिलियन टन का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन किया है, जो देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले 10 वर्षों में उत्पादन में 100 मिलियन टन की वृद्धि हुई है। 2015 में यह 257 मिलियन टन था।
  • भारत को 2025–29 के कार्यकाल के लिए यूनेस्को के एक्जीक्यूटिव बोर्ड में दोबारा चुना गया। यह बोर्ड संगठन की नीतियों, बजट और कार्यक्रमों की निगरानी करता है। इसमें कुल 58 सदस्य देश शामिल हैं।
  • भारत को इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) काउंसिल में भी दोबारा चुना गया। कैटेगरी बी में भारत को 169 में से 154 वोट मिले, जो इस श्रेणी में सबसे ज्यादा हैं। भारत लगातार दूसरे कार्यकाल में टॉप-वोटेड देश बना।
  • विश्व बैंक समूह ने पास्कल डोनोहो को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ नॉलेज ऑफिसर नियुक्त किया। वह आयरलैंड के वित्त मंत्री रहे हैं और 2020 से यूरोग्रुप के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा वह 10 साल प्रॉक्टर एंड गैंबल में भी काम कर चुके हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे