कृषक कल्याण वर्ष का शुभारंभ 1101 ट्रैक्टर रैली के साथ


1101 ट्रैक्टरों की रैली के साथ कृषक कल्याण वर्ष का शुभारंभ

11 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में "कृषक कल्याण वर्ष 2026" का भव्य एवं गरिमापूर्ण शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों की ऐतिहासिक 1101 ट्रैक्टरों की रैली का नेतृत्व किया। ट्रैक्टरों की अनुशासित सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। रैली में किसानों के उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह ट्रैक्टर रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों की एकजुटता, आत्मविश्वास और प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी सोच का प्रतीक है। यह आयोजन इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसानों के हित में निरंतर कदम उठा रही है।

कार्यक्रम का भावुक और प्रेरक क्षण तब आया, जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं ट्रैक्टर की कमान संभाली। ट्रैक्टर चालक से आग्रह कर ट्रैक्टर पर बैठना और उसे चलाना मुख्यमंत्री की सहजता और किसानों के श्रम के प्रति सम्मान को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी और आत्मीयता ने जनसमुदाय को भावविमोर कर दिया। किसानों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों का केंद्र किसान, नारी, युवा और गरीब हैं। इन चारों वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार योजनाओं का निर्धारण कर रही है ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मनाने की घोषणा की और कहा कि इस दौरान किसानों के हितों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कृषक कल्याण वर्ष के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकार के 16 विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे ताकि कृषि से जुड़े सभी आयाम—उत्पादन, लागत, विपणन, आय और कल्याण—सुदृढ़ हो सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश की कृषि विकास दर 16 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है, जो राज्य की कृषि क्षमता और नीतिगत प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों की आमदनी में वृद्धि और कृषि लागत में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाना है। डॉ. यादव ने कहा कि कृषि कल्याण वर्ष 2026 का यह पहला दिन है। पूरे वर्ष विकास और कल्याण कार्यक्रम निरंतर चलाए जाएंगे। सरकार का प्रयास रहेगा कि किसान समृद्ध हों, कृषि टिकाऊ बने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिले।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे