लॉरियस अवॉर्ड्स 2026: अलकराज और सबालेंका बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी


लॉरियस अवॉर्ड्स 2026: अलकराज और सबालेंका बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मैड्रिड में आयोजित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 में दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अलकराज और आर्यना सबालेंका को सर्वोच्च सम्मान दिया गया।

दोनों को क्रमशः स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर और स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर चुना गया।

अलकराज की बड़ी उपलब्धि

22 वर्षीय कार्लोस अलकराज ने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जीतकर विश्व नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का खिताब हासिल किया।

इस उपलब्धि के बाद उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि अब उनका नाम लियोनेल मेसी, रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गया है।

सबालेंका का शानदार प्रदर्शन

आर्यना सबालेंका ने 2025 में पूरे साल नंबर-1 रैंकिंग बनाए रखते हुए यूएस ओपन खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और इसी प्रदर्शन के दम पर स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल जीत का नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और दबाव का सामना करने की क्षमता का भी सम्मान है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे