मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक (SET) भर्ती परीक्षा 2025 - राजनीति विज्ञान प्रश्न उत्तर


मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक (SET) भर्ती परीक्षा (03-11-2025)

राजनीति विज्ञान अनुभाग

1. निम्नांकित को सही अनुक्रम में लिखिए-

  • i. भारत की संविधान सभा की प्रथम बैठक
  • ii. यू.एस.ए. में न्यू डील लेजिसलेशन (नव संविदा कानून)
  • iii. यूरोप में मास्ट्रिख्ट संधि
  • iv. बाल्टिक राज्यों का सोवियत यूनियन में विलय

सही कोड का चयन करें-
अ. iii, ii, i, iv    ब. iv, ii, i, iii    स. i, iv, iii, ii    द. ii, i, iv, iii

उत्तर: ब. iv, ii, i, iii

2. भारत के उपराष्ट्रपति के बारे में निम्नांकित कथनों में से कौन-सा सही है?

अ. राज्यसभा द्वारा निर्वाचित
ब. राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष है
स. चार वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्वाचित
द. संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्रों की अध्यक्षता करता है

उत्तर: ब. राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष है

3. पिछड़े वर्ग के प्रथम आयोग ने सामाजिक एवं शैक्षिक पिछड़ेपन की पहचान के लिए निम्नांकित में से किस स्थिति पर जोर दिया?

अ. धर्म    ब. भाषा    स. वर्ग    द. जाति

उत्तर: द. जाति

4. सूची- I को सूची- II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें-

सूची- I:
क. वित्त आयोग
ख. वित्तीय आपातकालीन स्थिति
ग. राज्यसभा
घ. संवैधानिक संशोधन

सूची- II:
1. अनुच्छेद 360
2. अनुच्छेद 312
3. अनुच्छेद 368
4. अनुच्छेद 280

कूट:
अ. 1, 2, 3, 4    ब. 2, 1, 3, 4    स. 3, 4, 1, 2    द. 4, 1, 2, 3

उत्तर: द. 4, 1, 2, 3

5. निम्नांकित का सही कालानुक्रमिक अनुक्रम बताइए-

  • i. बयालीसवाँ संविधान संशोधन अधिनियम
  • ii. ए.के. गोपालन बनाम मद्रास राज्य का मामला
  • iii. आंतरिक आपातकालीन स्थिति की घोषणा
  • iv. केसवानंद भारती बनाम केरल राज्य का मामला

नीचे दिए कोडों में से सही उत्तर का चयन करें-
अ. ii, i, iv, iii    ब. i, ii, iii, iv    स. ii, iv, iii, i    द. iii, iv, ii, i

उत्तर: स. ii, iv, iii, i




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे