मध्यप्रदेश सहायक अध्यापक (सेट) परीक्षा 2025 - इतिहास वस्तुनिष्ठ प्रश्न
मध्यप्रदेश सहायक अध्यापक (सेट) परीक्षा 2025
इतिहास के वस्तुनिष्ठ प्रश्न
-
अशोक के अभिलेख और ब्राह्मी लिपि को सर्वप्रथम किसके द्वारा पढ़ा गया?
अ. एलेक्जेण्डर कनिंघम
ब. जेम्स प्रिंसेप
स. मैक्स मूलर
द. मॉर्टिमर ह्वीलर
उत्तर: ब. जेम्स प्रिंसेप -
निम्नलिखित उत्खनन स्थलों में से किसका सम्बन्ध मालवा संस्कृति से माना जाता है?
अ. नावदाटोली
ब. नागदा
स. एरण
द. आजाद नगर
उत्तर: अ. नावदाटोली -
निम्नलिखित में से असंगत संयुक्त (युग्म) को चिन्हित कीजिए–
अ. हड़प्पा और अन्नागार
ब. मोहनजोदड़ो और विशाल स्नानागार
स. धौलावीरा और एक गढ़ी क्षेत्र
द. लोथल और गोदीबाड़ा
उत्तर: स. धौलावीरा और एक गढ़ी क्षेत्र -
ऋग्वैदिक संस्कृति का मुख्य क्षेत्र था–
अ. सिन्धु-गंगा का मध्य क्षेत्र
ब. पंजाब और दिल्ली का क्षेत्र
स. सिन्धु घाटी क्षेत्र
द. स्वात और सिन्धु के बीच का क्षेत्र
उत्तर: अ. सिन्धु-गंगा का मध्य क्षेत्र -
निम्नलिखित में से कौनसा वक्तव्य वैदिक स्त्री के सन्दर्भ में असंगत है?
अ. स्त्री सभाओं में भाग लेती थी
ब. स्त्री यज्ञ में भाग लेती थी
स. स्त्री वैदिक शिक्षा की अधिकारिणी थी
द. परिवार मातृसत्तात्मक था
उत्तर: द. परिवार मातृसत्तात्मक था
Usefull Links
Latest News
Blog



