मध्यप्रदेश बिजली विभाग परीक्षा - 15 मार्च 2025
प्रश्न 1:
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
- A. अभिताव मुखर्जी
- B. रवि मुखर्जी
- C. अजित सक्सेना
- D. अभिषेक शर्मा
उत्तर: अ. अभिताव मुखर्जी
प्रश्न 2:
साँची के स्तूप को किस वर्ष यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया था?
उत्तर: 1989 ई.
प्रश्न 3:
किसी आकृति के फलकों, कों किनारों और शीर्षों की संख्या ज्ञात करने के लिए कौन-सा सूत्र सही है?
- A. V + F = 2 + E
- B. V + E = 2 + F
- C. V - F = 2 + E
- D. V - F = 2 - E
उत्तर: A. V + F = 2 + E
प्रश्न 4:
5 के पहले पांच गुणकों का औसत मान है:
- A. 12
- B. 15
- C. 20
- D. 40
उत्तर: B. 15
प्रश्न 5:
विशाल शशांक से 4% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर 2500 रुपये उधार लेता है और अभिषेक को 8% प्रति वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार देता है। यदि विशाल 2 वर्षों के बाद अभिषेक से पैसे वापस लेता है और शशांक को चुकाता है तो लेनदेन में विशाल द्वारा अर्जित लाभ क्या है?
- A. 218 रुपये
- B. 212 रुपये
- C. 220 रुपये
- D. 216 रुपये
उत्तर: D. 216 रुपये