मध्यप्रदेश में नए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026


मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नए पुरस्कारों की घोषणा

मध्यप्रदेश सरकार ने विज्ञान, सामाजिक शोध, इंजीनियरिंग, नवाचार और देशज ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए 8 नए पुरस्कार स्थापित किए हैं। इनमें 4 राष्ट्रीय और 4 राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं।

सामाजिक शोध को बढ़ावा देने के लिए नानाजी देशमुख के नाम पर राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार स्थापित किया गया है, जिन्होंने मध्यप्रदेश को अपनी कर्मभूमि बनाया और चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआई) की स्थापना की।

सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर के नाम पर राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान पुरस्कार शुरू किया गया है।

विज्ञान के लोकव्यापीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विज्ञान भारती के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव जयंत राय सहस्रबुद्धे के नाम पर रखा गया है।

भीमबैठका की खोज करने वाले पुरातत्वविद् डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर राज्य स्तरीय देशज विज्ञान पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसार:

  • राष्ट्रीय पुरस्कारों में ₹5 लाख की राशि दी जाएगी।
  • राज्य स्तरीय पुरस्कारों में ₹2 लाख की राशि दी जाएगी।
  • ये पुरस्कार वर्ष 2024-25 से लागू होंगे।
  • आवेदन 11 जुलाई तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन किए जा सकते हैं।
  • चयन प्रक्रिया अक्टूबर से दिसंबर के बीच पूरी की जाएगी।

नए 8 पुरस्कारों की सूची

राज्य स्तरीय पुरस्कार

क्षेत्र पुरस्कार का नाम
विज्ञान आचार्य वराह मिहिर पुरस्कार
इंजीनियरिंग एवं तकनीक डॉ. एम. विश्वेश्वरैया पुरस्कार
सामाजिक विज्ञान डॉ. हरिसिंह गौर पुरस्कार
देशज विज्ञान डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरस्कार




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे