ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर अग्रसर मध्य प्रदेश
17 मई को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से खरीदी केंद्रों पर उपज की आवक हो रही है, उसे देखते हुए प्रदेश के गेहूं उपार्जन लक्ष्य के पूरा होने की पूरी संभावना है।
यदि यह लक्ष्य पूरा होता है, तो यह दूसरा अवसर होगा जब मध्यप्रदेश इतनी बड़ी मात्रा में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदेगा।
कोरोना काल में बना था रिकॉर्ड
इससे पहले वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान मध्यप्रदेश ने 121 लाख टन गेहूं खरीदकर इतिहास रच दिया था। उस समय प्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़ते हुए देश में समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक गेहूं खरीदने वाला राज्य बनने का गौरव हासिल किया था।
किसानों का पंजीयन और स्लॉट बुकिंग
इस वर्ष प्रदेश में 19 लाख 4 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर सरकार को गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है।
इनमें से लगभग 14 लाख 83 हजार किसान खरीदी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग करा चुके हैं।
किसानों की सुविधा और खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ा दी है।



