मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी में देश में दूसरे स्थान पर


मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी में देश में दूसरे स्थान पर

मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी में देश में दूसरे स्थान पर

21 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 200 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा के बाद इस बार रबी विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी हुई। करीब 9 लाख किसानों से 77 लाख 75 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। यह पिछले साल की तुलना में 30 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है। यानी 62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी हुई। इससे किसानों ने व्यापारियों की बजाय उपार्जन केंद्रों में गेहूं बेचा।

इस उपलब्धि पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इंदौर में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। उन्होंने लोकहित में कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री को लोकमाता की प्रतिमा भेंट की। मंत्री राजपूत ने बताया कि गेहूं खरीदी में पंजाब के बाद मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। इस बार किसानों को करीब 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। समय पर भुगतान से किसानों में खुशी का माहौल है। सरकार ने 1 लाख 25 हजार महिला किसानों से भी गेहूं खरीदा। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।

राजपूत ने बताया कि इस बार उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। समय पर परिवहन से 95 फीसदी से ज्यादा गेहूं का भंडारण हो चुका है। पहले बारिश से गेहूं खराब होता था, अब यह समस्या नहीं आई। पहली बार किसानों को 4 से 5 दिन में भुगतान कर दिया गया। इससे किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह खुली है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे