मध्यप्रदेश राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर – 26 फरवरी 2026
मध्यप्रदेश राज्य सेवा / वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर – 26 फरवरी 2026
-
दिसंबर 2025 में लागू की गई विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत किसी एक वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में अकुशल श्रम के इच्छुक वयस्कों को कितने दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है?
- अ. 75 दिन
- ब. 100 दिन
- स. 125 दिन
- द. 150 दिन
उत्तर: स. 125 दिन
-
वीबी-जी राम जी योजना के वित्त पोषण में (सामान्य राज्यों के मामले में) राज्यों का योगदान कितने प्रतिशत होगा?
- अ. 10 प्रतिशत
- ब. 20 प्रतिशत
- स. 30 प्रतिशत
- द. 40 प्रतिशत
उत्तर: द. 40 प्रतिशत
-
वर्ष 2025 के अंत में भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनियों की संख्या कितनी थी?
- अ. 10
- ब. 12
- स. 14
- द. 15
उत्तर: स. 14
-
वर्ष 2027 की जनगणना के तहत घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना का कार्य किस माह में किया जाएगा?
- अ. जनवरी 2027
- ब. फरवरी 2027
- स. मार्च 2027
- द. अप्रैल 2027
उत्तर: ब. फरवरी 2027
-
अमेरिकी पत्रिका टाइम ने भारतीय मूल के नील मोहन को वर्ष 2025 के लिए सीईओ ऑफ द ईयर घोषित किया है। नील मोहन किस कंपनी के सीईओ हैं?
- अ. माइक्रोसॉफ्ट
- ब. डबल क्लिक
- स. यूट्यूब
- द. अमेज़न
उत्तर: स. यूट्यूब