महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा - 15 फरवरी 2025


  • महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-15-2-2025

    1. हमारे शरीर को ऊर्जा देने वाला पोषक तत्व कौन सा है?

    अ. कार्बोहाइड्रेट   ब. वसा    स. उपरोक्त दोनों द. इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: उपरोक्त दोनों

    2. पोषक तत्व बढ़ाने की विधि क्या है?

    अ. अंकुरण      ब. उबालना स. पीसना  द. गीला करना

    उत्तर: अंकुरण

    3. एक स्वस्थ और पोषित मां के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?

    अ. 3.5 किग्रा    ब. 4.5 किग्रा         स. 2.5 किग्रा    द. 2.0 किग्रा

    उत्तर: 3.5 किग्रा

    4. यदि भोजन द्वारा प्रोटीन से उत्पन्न नाइट्रोजन की मात्रा उत्सर्जित से अधिक हो तो इसे क्या कहा जाता है?

    अ. सकारात्मक नाइट्रोजन संतुलन   ब. नकारात्मक नाइट्रोजन संतुलन

    स. नाइट्रोजन संतुलन            द. इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: सकारात्मक नाइट्रोजन संतुलन

    5. काबोहाइड्रेट्स के पाचन में सहायक एंजाइम कौन सा है?

    अ. माल्टेज      ब. सुक्रेज   स. उपरोक्त दोनों द. इनमें से कोई नहीं

    सही उत्तर: उपरोक्त दोनों

    6. प्लेटलेट्स की कमी से कौन सा रोग होता है?

    अ. मधुमेह      ब. डेंगू     स. हैजा    द. मलेरिया

    उत्तर: डेंगू

    7. संक्रामक रोगों से बचाव का मुख्य उपाय क्या है?

    अ. सुबह की सैर  ब. धूप में बैठना  स. पोषक आहार लेना

    द. टीके लगवाना

    उत्तर: टीके लगवाना

    8. थायरोक्सिन हार्मोन के निर्माण में मुख्य घटक क्या है?

    अ. सल्फर      ब. आयोडीन     स. मैग्नीशियम   द. क्लोरीन

    उत्तर: आयोडीन

    9. मस्तिष्क में ____ की कमी से मस्तिष्क की कोशिकाओं का नुकसान होता है।

    अ. प्रोटीन       ब. विटामिन     स. खनिज      द. वसा

    उत्तर: विटामिन

    10. निम्नलिखित में से कौन सा अनुवांशिक रोग है?

    अ. काली खांसी  ब. हीमॉफीलिया   स. एनीमिया          द.प्लेग

    उत्तर: हीमॉफीलिया




  • पत्रिका

    ...
    Pratiyogita Nirdeshika February 2026
    और देखे
    ...
    Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
    और देखे
    ...
    Pratiyogita Nirdeshika January 2026
    और देखे
    ...
    Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
    और देखे