मंधाना और जॉर्जिया के दम पर आरसीबी दूसरी बार बनी WPL चैंपियन


मंधाना और जॉर्जिया के दम पर आरसीबी दूसरी बार बनी WPL चैंपियन

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।

दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची, लेकिन एक बार फिर ट्रॉफी जीतने से चूक गई।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इस बड़े स्कोर के बाद लगने लगा था कि दिल्ली को उसका पहला WPL खिताब मिल जाएगा।

आरसीबी की धमाकेदार रन चेज

हालांकि आरसीबी की बल्लेबाजों के इरादे कुछ और ही थे। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत आरसीबी ने 204 रनों का लक्ष्य दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

स्मृति मंधाना की कप्तानी पारी

फाइनल मुकाबले की हीरो आरसीबी कप्तान स्मृति मंधाना रहीं। उन्होंने दबाव में शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर 87 रन बनाए।

मंधाना ने 212.20 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में मोड़ दिया।

अपनी इस शानदार पारी के लिए स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे