यूनेस्को ने मराठा मिलिट्री लैडस्केप को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया


यूनेस्को ने मराठा मिलिट्री लैडस्केप को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया

यूनेस्को ने मराठा मिलिट्री लैडस्केप को विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया है। 47वीं विश्व धरोहर समिति (World Heritage Committee - WHC) के सत्र में, भारत के आधिकारिक नामांकन "मराठा सैन्य परिदृश्य" को 2024-25 के चक्र के तहत विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया।

असम के चराईदेव के मोइदम को वर्ष 2024 में शामिल किये जाने के बाद यह भारत का 44वाँ विश्व धरोहर स्थल बन गया है।

मराठा सैन्य परिदृश्य क्या है?

भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य में कुल 12 प्रमुख किले शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश महाराष्ट्र में और एक तमिलनाडु में स्थित है। ये किले 17वीं सदी के अंत से 19वीं सदी की शुरुआत के बीच बनाए गए या विस्तारित किए गए थे।

तटीय और पहाड़ी क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से स्थित इन किलों ने एक मजबूत रक्षा प्रणाली का निर्माण किया, जिसने मराठा सैन्य शक्ति, व्यापार और क्षेत्रीय नियंत्रण को समर्थन प्रदान किया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे