म.प्र. सहायक प्राध्यापक (SET) भर्ती परीक्षा – 13 नवम्बर 2025


म.प्र. सहायक प्राध्यापक (SET) भर्ती परीक्षा – 13 नवम्बर 2025

इतिहास के प्रश्न उत्तर

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्नलिखित में से किस अधिवेशन में स्वदेशी के प्रस्ताव को अपनाया गया था?
    अ. मद्रास अधिवेशन, 1903
    ब. बॉम्बे अधिवेशन, 1904
    स. बनारस अधिवेशन, 1905
    द. कलकत्ता अधिवेशन, 1906
    उत्तर: द. कलकत्ता अधिवेशन, 1906
  2. निम्नलिखित बन्दोबस्तों में से किसमें जमींदार भू-राजस्व संग्रह कराने में मध्यस्थ व्यक्ति के रूप में था?
    अ. महालवाड़ी बन्दोबस्त
    ब. रैयतवाड़ी बन्दोबस्त
    स. स्थायी बन्दोबस्त
    द. उक्त में से कोई नहीं
    उत्तर: स. स्थायी बन्दोबस्त
  3. सल्तनत काल में ‘सदका’ क्या था?
    अ. मस्जिद
    ब. शिक्षा कर
    स. धार्मिक कर
    द. जमीन कर
    उत्तर: स. धार्मिक कर
  4. प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को पढ़ें और नीचे दिए गए कूट से उनका सही कालक्रम बताएं:
    1. मेरठ में विद्रोह
    2. लखनऊ में विद्रोह
    3. झांसी में विद्रोह
    4. इलाहाबाद में विद्रोह
    कूट:
    अ. 1, 2, 3, 4
    ब. 4, 3, 2, 1
    स. 2, 3, 4, 1
    द. 3, 4, 2, 1
    उत्तर: अ. 1, 2, 3, 4
  5. निम्नलिखित में से किसने असहयोग आन्दोलन के प्रस्ताव को लिखा था?
    अ. चितरंजन दास
    ब. महात्मा गांधी
    स. मोतीलाल नेहरू
    द. मदनमोहन मालवीय
    उत्तर: अ. चितरंजन दास




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे