एमपी सहायक प्राध्यापक (SET) भर्ती परीक्षा 2025 - इतिहास प्रश्न उत्तर


मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक (सेट) भर्ती परीक्षा — 25-11-2025
इतिहास के प्रश्न उत्तर

  1. 303 ई. पू. में चन्द्रगुप्त और सेल्युकस के बीच हुई सन्धि के सन्दर्भ में कौनसा एक वक्तव्य विवादास्पद है?
    अ. सेल्युकस ने अपना बड़ा क्षेत्र चन्द्रगुप्त को समर्पित किया
    ब. चन्द्रगुप्त ने 500 हाथी सेल्युकस को उपहारस्वरूप दिए
    स. मैगस्थनीज के रूप में एक यूनानी राजदूत मौर्य दरबार में भेजा गया
    द. सेल्युकस ने अपनी पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त से किया
    उत्तर: द. सेल्युकस ने अपनी पुत्री का विवाह चन्द्रगुप्त से किया

  2. इनमें से कहाँ पर विशिष्ट प्रकार के अग्निकुण्डों की श्रृंखला और धार्मिक स्नान की व्यवस्था का पता चलता है?
    अ. मोहनजोदड़ो
    ब. हड़प्पा
    स. कालीबंगा
    द. लोथल
    उत्तर: स. कालीबंगा

  3. भगवान बुद्ध के जन्म एवं मृत्यु की तिथियों के निर्धारण में किस परम्परा का अधिक महत्व है?
    अ. सिंहली परम्परा - महावंश और दीपवंश
    ब. चीनी परम्परा - कैण्टन
    स. भारतीय बौद्ध परम्परा - अवदान साहित्य
    द. तिब्बती परम्परा - इतिहासकार तारानाथ
    उत्तर: अ. सिंहली परम्परा - महावंश और दीपवंश

  4. निम्नलिखित में से कौनसा प्राचीन नगर गौतम बुद्ध के जीवन से नहीं जुड़ा है?
    अ. चम्पा
    ब. साकेत
    स. पाटलिपुत्र
    द. कोसाम्बी
    उत्तर: स. पाटलिपुत्र

  5. निम्नलिखित में से किन हड़प्पा सभ्यता से जुड़े स्थलों पर घोड़े के अवशेष प्राप्त हुए हैं?
    अ. सूरकोटडा, कालीबंगा और धोलावीरा
    ब. कालीबंगा, माण्डा और सूरकोटडा
    स. सूरकोटडा, धोलावीरा और माण्डा
    द. सूरकोटडा और कालीबंगा
    उत्तर: द. सूरकोटडा और कालीबंगा




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे