मध्यप्रदेश वन रक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा - 3 अप्रैल 2026
-
भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र कौन सा है?
- अ. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
- ब. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
- स. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
- द. नागार्जुन सागर-श्रीशैलम अभयारण्य
उत्तर: द. नागार्जुन सागर-श्रीशैलम अभयारण्य
-
'निहोन हिडांक्यो' को वर्ष 2024 का नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में मिला?
- अ. रसायन
- ब. भौतिकी
- स. अर्थशास्त्र
- द. शांति
उत्तर: द. शांति
-
निम्नलिखित में से कौन भारत का प्रमुख कृषि निर्यात नहीं है?
- अ. समुद्री उत्पाद
- ब. काजू
- स. दालें
- द. अनाज
उत्तर: स. दालें
-
निम्न में से कौन सा पदार्थ जल के साथ विलयन नहीं बनाता है?
- अ. खाने का चूर्ण
- ब. बालू
- स. शर्करा
- द. कास्टिक सोडा
उत्तर: ब. बालू
-
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. पारिस्थितिकी तंत्र बायोम से बड़ा होता है और इसमें कई बायोम होते हैं।
2. पारिस्थितिकी तंत्र जैविक और अजैविक कारकों की परस्पर क्रिया से बनता है।सही कथन कौन सा/से है/हैं?
- अ. केवल 1
- ब. केवल 2
- स. 1 और 2 दोनों
- द. न तो 1 और न ही 2
उत्तर: ब. केवल 2
-
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही सुमेलित है?
1. शार्क बे - ऑस्ट्रेलिया
2. कैरास्को नेशनल पार्क - बोलीविया
3. अटलांटिक फॉरेस्ट साउथ ईस्ट रिजर्व - फ्रांस- अ. केवल 1
- ब. केवल 2 और 3
- स. केवल 1 और 2
- द. उपरोक्त सभी
उत्तर: स. केवल 1 और 2
-
मध्यप्रदेश का पहला जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में स्थित है?
- अ. रीवा
- ब. शहडोल
- स. डिंडोरी
- द. खंडवा
उत्तर: स. डिंडोरी
-
नासा का 'ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट मिशन' किस खगोलीय पिंड के अन्वेषण हेतु है?
- अ. यूरोपा
- ब. डीमोस
- स. टाइटन
- द. डायोनी
उत्तर: स. टाइटन
-
'फाइटोरिड तकनीक' किससे संबंधित है?
- अ. अपशिष्ट जल उपचार
- ब. मशीन लर्निंग
- स. डीएनए फिंगरप्रिंटिंग
- द. पराली जलाना
उत्तर: अ. अपशिष्ट जल उपचार
-
निम्नलिखित में से किसे 'महासागर का वर्षावन' कहा जाता है?
- अ. जूप्लांकटन
- ब. कोरल
- स. फाइटोप्लांकटन
- द. शैवाल
उत्तर: ब. कोरल



