पंचायत सचिवों को मिलेगा 1,300 रुपए विशेष भत्ता | डॉ. मोहन यादव की घोषणा


पंचायत सचिवों को मिलेगा 1,300 रुपए विशेष भत्ता

भोपाल में आयोजित MP पंचायत सचिव महासम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायत सचिवों के लिए कई बड़े ऐलान किए। इसमें सेवा आयु सीमा 62 वर्ष करने, विशेष भत्ता देने और सातवें वेतनमान के आदेश जारी करने की घोषणा शामिल है।

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पंचायत सचिवों की सेवा आयु सीमा 62 वर्ष हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 13 सितंबर 2023 से सातवें वेतनमान के आदेश लागू किए जा चुके हैं। सचिवों को 1,300 रुपए का विशेष भत्ता भी मिलेगा।

अन्य घोषणाएँ और सुधार

मुख्यमंत्री ने संविलियन प्रक्रिया के लिए एक समिति बनाने का ऐलान किया, जिसके परिणाम जल्द सामने आएंगे। उन्होंने सचिवों के कामों में सुधार के लिए जिला कैडर गठन, सेवा शर्तों का सुधार, प्रशिक्षण, डिजिटल प्लेटफॉर्म और तकनीकी संसाधनों में लगातार सुधार किए जाने की बात कही।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि प्रदेश की पंचायत राज व्यवस्था मजबूत होगी, तो प्रदेश और देश दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने भगवान राम और हनुमान जी का उदाहरण देते हुए कहा कि पंचायत सचिव भी असंभव कार्यों को सफलता से निभा रहे हैं, जैसे हनुमान जी ने राम जी के असंभव कार्य किए थे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे